Tuesday, October 20th, 2026

आयशा अजीज जिन्होंने देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनकर रच दिया इतिहास

 नई दिल्ली  
कश्मीर से आने वालीं आयशा अजीज ने भारत की सबसे कम उम्र की महिला पालयट बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आज के वक्त में किसी भी काम में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं और इस बात को एक बार फिर से साबित किया है जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं 25 साल की आयशा अजीज ने। जी हां, कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज सबसे कम उम्र में देश की महिला पायलट बन गई हैं। आयशा का यह कारनामा न सिर्फ प्रेरणा स्रोत है, बल्कि कश्मीरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। 2011 में महज 16 साल की उम्र में ही लाइसेंस पाने के बाद आयशा स्‍टूडेंट पायलट बनी थीं। उसके अगले साल उन्होंने रूस के सोकोल एयरबेस में MIG-29 जेट उड़ाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

आयशा जब 16 साल की थी तब से स्कूल में ही ट्रेनिंग लेने लगी थीं और साल 2017 में बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से उन्हें कमर्शियल लाइसेंस मिल गया था। बातचीत में आयशा अजीज ने कहा कि उनका मानना है कि कश्मीरी महिलाओं ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा किया है। उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है कि कश्मीरी महिलाएं अच्छा कर रही हैं, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। कश्मीर की हर दूसरी महिला अपने परास्नातक या डॉक्टरेट कर रही है। घाटी के लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं।'उन्होंने बताया, "मुझे हवाई यात्रा करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है। इस वजह से मैंने पायलट बनने का निर्णय लिया। पायलट बनने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत ज़रूरी है।"  
 

 

#आयशा अजीज

Source : Agency

पाठको की राय